उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला कटरा चुनपुज स्थित कैलाश मंदिर सामुदायिक मिलन केंद्र में श्रीमद् भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया। समापन के बाद वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन कर आहुतियां दी गई। सात दिवसीय भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ की कथा वाचिका संध्या तिवारी ने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होता है। साथ ही व्यक्ति को आत्मिक बल व ज्ञान मिलता है। और सभी प्राणियो में धार्मिक आस्था का जागरण होता है। और दुर्गुण नष्ट होकर सद्गुणों के रास्ते खुलते हैं यज्ञ करने से देवता खुश होते हैं। और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आत्मा को जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्ति के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म का कार्य करना चाहिए भागवत कथा की श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। और यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कन्याओ को भोजन कराकर पैर पूजनकर भंडारा की शुभारम्भ किया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद चखा। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कथा वाचिका सहित संध्या तिवारी सहित आयोजकों की सराहना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By