उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप कनटेनर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी शिवशंकर का 22 वर्षीय पुत्र बबलू अपने गांव निवासी सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर बिन्दकी बहन संगीता से मिलने जा रहा था। जैसे ही इनकी बाइक हुसैनगज थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे कनटेनर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनो युवक घायल हो गये। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंव को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By