उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घयलो का इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाएँ गांव निवासी राम लखन का 22 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार व चचेरा भाई रामचरण का 21 वर्षीय पुत्र बिट्टू दोनों बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। बीती रात वापस घर वापस लौटते समय जब बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बा के समीप ओवर ब्रिज के पास पहुंची तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन बाईक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By