G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड अबू नगर में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया जिससे रिक्से पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी हरिपाल का 16 वर्षीय पुत्र शिवम व गाँव निवासी राज कुमार का 18 वर्षीय पुत्र मान सिंह दोनो ई-रिक्से पर सवार होकर किसी काम से शहर आये थे। जब रिक्सा सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर पहुंचा तभी रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था के दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share