उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बरैचा गाँव में बीती देर शाम घर से निकली महिला का शव शनिवार की सुबह जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बरैचा गांव निवासी ज्ञानचन्द्र सोनकर की 30 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी शुक्रवार की देर शाम घर से निकल गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी उधर काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा आज सुबह लोग शौचक्रिया के लिए जंगल जा रहे थे। तभी गांव से आधा किलोमीटर दूर एक बाग में नीम के पेड़ पर उसका शव लटका दिखाई दिया। गांव वालों ने जानकारी मृतिका के परिजनों को दिया। रोते-बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे। और स्थानीय पुलिस पो घटना से अवगत कराया। वही सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई सुनील ने बताया कि उसके जीजा ने गांव के ही संतोष नामक युवक से छह वर्ष पूर्व 25 हजार रूपए ब्याज पर लिए थे। जो आज बढ़कर एक लाख रूपए हो गया था। शुक्रवार को संतोष अपने परिवार सहित आया और गाली-गलौज करते हुए रूपए मांगने लगा तभी उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने उल्टा ही पीड़ित ज्ञानचन्द्र सोनकर को पीट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसकी बहन ने फांसी लगा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
