उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के गोदाम पर पट्टी शाह गाँव निवासी स्व. राम स्वरूप का 42 वर्षीय पुत्र सन्तोष शर्मा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र सैदपुरा गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे सन्तोष रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हदगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share