G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के गंगापुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के जैदपुर ओंहा गाँव निवासी सुरेश कुमार का 34 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के गंगापुर चौराहे के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक महेंद्र रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share