उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गाँव में रविवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार फरीदपुर गांव निवासी अमरसिंह का 32 वर्षीय पुत्र बालकेश ने रविवार की देर शाम घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांचपड़ताल कर फ्ही है। मृतक अपने पीछे पत्नी निशा देवी व चार पुत्रिओ को रोता बिलखता छोड गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share