G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनीगंज गांव निवासी संतराम का 40 वर्षीय पुत्र राकेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी रोड से निकले चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक राकेश रोड पर गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना का सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share