G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बीती रात अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के खोजकीपुर सेमरईया गांव निवासी अमृत लाल का 28 वर्षीय पुत्र बृज मोहन बाइक पर सवार होकर बीती देर रात किसी काम से हथगांम कस्बे गया था। तभी उसको कस्बे के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक बृजमोहन रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घायल को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share