उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप बाइक सवार दम्पति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक पति की।मौत हो गयी। जबकि पत्नी को मामूली चोटे आयी। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के आशिकपुर औरेईया गांव निवासी भईया लाल का 25 वर्षीय पुत्र जीत कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ शहर किसी काम से आया था। बताते है कि शाम 6 बजे वापस लौटते समय बाइक थरियांव थाने के हसवा चौकी के समीप एनएच 2 में पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे जीत कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं पत्नी मामूली तौर पर चोटहिल हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम।के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share