उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के करसवां गांव में संदिग्ध अवस्था मे किशोरी ने गांव के बाहर जंगल में पेड पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार करसवां गांव निवासी स्व0 अनिल की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी कल दोपहर अपनी छोटी बहन व भाई को छोडकर खेत जाने की बात कह कर निकल गयी। काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आयी तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। एक घन्टे बाद गांव के बाहर जंगल में चिलवर के पेड से किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका के बाबा सीताराम ने किशोरी द्वारा आत्म हत्या किये जाने का कारण बताने में असमर्थ रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share