G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र नसिरपुर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस घायल अवस्था मे उसको इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर इलाज व मेडिकल की कार्यवाई कर रहे है। जानकारी के अनुसा नासिरपीर मोहल्ला निवासी स्व0 झल्लू सिंह की पत्नी राजरानी जो अपने छोटे पुत्र मनीष व बहू अर्चना के साथ रहती है। पति पत्नी निमंत्रण पर चले गये। घर पर मां अकेली थी तभी बडा पुत्र रामराज आ धमका और मां से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर बूढी मां को उसने बुरी तरह पीट दिया। बाद में ताला उठाकर उसके सिर में मार दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गयी। घटना के बाद पुत्र मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी जब छोटे पुत्र व बहु को हुयी तो तत्काल वह घर पहुंचकर घायल सास को कोतवाली ले गई। जहां पुलिस ने एनसीआर दर्ज वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share