G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के खत्रिन खेड़ा गांव निवासी राम प्यारे का 40 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर से औंग थाना क्षेत्र अपनी नानी के घर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पहुंची तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक प्रदीप कुमार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share