उत्तर प्रदेश बाँदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के समीप जंगल में बाबुल के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी लोटन का 45 वर्षीय पुत्र राज करण गांव के समीप स्थित जंगल में बाबूल के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हों गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए फतेहपुर जनपद के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share