उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रारा मंगतपुर गांव निवासी शंकर का 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौरा गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक चालक प्रदीप घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share