उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां व कंशपुर गुगौली स्टेशन के समीप अपलाइन पर युवक का शव पड़ा लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मिली सूचना पर पुलिस ने युवक का रेवले ट्रैक से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के थाना घूरपुर गांव पंचखरा जसरा गांव निवासी रामगरीब यादव का 41 वर्षीय पुत्र राजेश यादव का शव बुधवार की सुबह मलवां व कंशपुर गुगौली स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो पुलिक ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share