उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जगदीश का 40 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए मलवा थाना क्षेत्र गया था। जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मलवा कस्बे के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक शत्रुघ्न घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयो ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share