G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर हड़कम्प मच गया तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी संदीप कुमार की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात उसकी हालत करने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share