G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सिठयांनी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के रतिपुर गांव निवासी शुखदेव का 55 वर्षीय पुत्र दिनेश प्रसाद व उसका 45 वर्षीय छोटा भाई महेश प्रसाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वहां से घर लौटते समय जब इनकी बाइक सिठयांनी गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई घायल हो गए घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share