उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी कृष्ण पाल की 30 वर्षीय पत्नी कल्पना देवी कल्पना उर्फ ममता देवी अपने भांजे छोटू के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आई थी। जब वह राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार कल्पना देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share