उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर रोड पार कर रहा राहगीर बाइक की टक्कर से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी देवी प्रसाद तिवारी का 56 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार तिवारी कस्बे में नेशनल हाईवे रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार निकले बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से विनोद कुमार तिवारी घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By