G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के असोथर रोड रमन भट्ठा के समीप रोड किनारे खेल रहे बालक को बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव निवासी रमेश अपने पत्नी और बच्चों के साथ गाजीपुर कस्बे के समीप असोथर रोड पर रमन ईट भट्टे में काम करता है। वही उसका 7 वर्षीय पुत्र सोनू रोड किनारे खेल रहा था। तभी रोड से निकला तेज रफ्तार निकला बाइक सवार सोनू को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट हरी बाबू के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share