उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव निवासी उमाशंकर का 18 वर्षीय पुत्र अंकित बाइक पर सवार होकर बीती देर शाम थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे से इंटर की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक छात्र रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share