उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के चंदिया सरकंडी गाँव के समीप खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने गई महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असोथर थाना क्षेत्र के चंदिया सरकंडी गांव निवासी धर्मराज की 40 वर्षीय पत्नी ऊमा देवी गांव के समीप अपने खेतों में जानवरों के लिए चारा काटने गई थी। तभी उसको वही जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन अपने वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share