G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेरराओं गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरराओं गाँव निवासी सज्जन का 23 वर्षीय पुत्र अरुन जो ट्रैक्टर चालक है वह ट्रैक्टर लेकर किसी काम से जा रहा था। तभी गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक अरुण घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share