उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 बजे उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य विनोद कुमार पटेल ने प्रसव रूम, दवा रूप, ब्लैड जाच रूम, निरीक्षण के बाद डाक्टर कक्ष निरीक्षण किया गया। जहाँ चिकित्सा प्रभारी डा. अनुपम कुमार सिंह मरीजों देखते हुए उपास्थित रहे। पटेल ने चिकित्सा प्रभारी से पुछताछ किया कि आज कितने मरीजों दिखा गया। डाक्टर ने बताया कि आज ओपीडी 10 बजे से लेकर 2 तक 94 मरीजों को चेक अप करते हुए दवाएं दी गई। सभी दवाएं उपलब्ध है किसी मरीजों को बाहर से दवाएं नहीं मगाया जाता। वही पटेल की डिप्टी सीएमओ डा. अरूण दिवेदी से पुछताछ किया कि कितने आयषुमान कार्ड मरीजों बने हुए हैं। जिसमें कुल 52175 आयुष्मान कार्ड बन चुके है और कार्य प्रगति पर चल रहा है। प्रशव होने वाली महिलाओं को भोजन दिया जाता है। समय समय पर टीकाकरण किया जा रहा। पटेल ने कहा कि हसवा सीएचसी प्रभारी अनुपम सिंह हसवा और थारियावं अस्पताल में अकेले डाक्टर तैनात है। और डाक्टर बढाने के लिए शासन को लिखित अवगत कराया जायेगा। इस अलावा विभागीय कर्मचारी से जन्म और मृत्यु की जानकारी ली गई। इस अलावा डिप्टी सीएमओ डा. अरुण कुमार ने बताया कि उपकेंद्र सातो जोगा, कुशुम्भी, थारियावं, छिछनी, हसवा सीएचसी में केवल एक एमबीबीएस डाक्टर अनुपम सिंह तैनात है। और अकेले ही उप केंद्रो और सीएचसी थारियावं और हसवा सीएचसी के मरीजों के लिए तैनात रहते हैं। इस मौके पर सहायक शौध अधिकारी वीर बहादुर पटेल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल मौर्य, फार्मासिस्ट राजेश ओमर, विमल सिंह, नर्स रीना, नीता, अनुपम, जैबून एवं कुशल सिंह, शोसल सिंह, जावेद आलम, हेमचंद्र चौधरी, प्रेम चौधरी, देवनारायण, प्रियंका सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उसके बाद हसवा ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे जहाँ हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान पटेल को पुष्पगुच्छ भेट किया। इसके अलावा, बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय, एडीओं पंचायत ने पटेल को पुष्पगुच्छ भेट किया। निरीक्षण करते हुए पटेल ने हसवा खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पाडेय से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लिया। पुछताछ के दौरान बीडीओ ने ब्लॉक में 5 गौशालाएं संचालित होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा बीडीओ ने जानकारी देते बताया कि रामपुर थारियावं गौशाला में 279 , सातो जोगा गौशाला में 201, फरीदपुर गौशाला में 290, असंवाबक्सपुर गौशाला में 173, मुरावं गौशाला में 142 गौवंश मौजूद हैं। जहाँ सभी गौवंशो को हरा चारा और चुनी- चुकार गौपालक द्वारा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास पर गाँव गाँव में गरीबों के मकानों का सर्व किया जा रहा है। एडीओं आईएसबी धरमपाल सोनी ने विस्तार से जानकारी देते बताया कि बैंक सखी 10 बैंकों में नियुक्त हैं। व्यसाय सखी 28 गाँव में संचालित है। विधुत सखी 10 गाँव में नियुक्त हैं। वही स्वयं सहायता समूह 1573 समूहों को सचांलित किया जा रहा है। इसके अलावा पटेल ने हसवा बाल विकास परियोजना विभाग से विमला शर्मा जानकारी लिया कि कुल आंगनबाड़ी केंद्र 204 संचालित हैं। जिसमें 136 आंगनबाड़ी कार्यकत्री तैनात है। और 96 सहायिका तैनात है। पुछताछ के दौरान बताया कि सभी केंद्रों पोषाहार वितरण किया जा रहा। इसके अलावा अन्य योजनाओं की जानकारी ली गई। इस मौके पर हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय, एडीओं पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, एडीओं आईएसबी धरमपाल सोनी, एपीओ नितिन श्रीवास्तव, एवं सचिव मकरंद कुमार मिश्रा अरूण कुमार, विवेक कुमार, विपिन कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार, ब्रजेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रामबाबू कुशवाहा, रजत सिंह, प्रियंका सिंह, राजू मौर्य, विनोद कुमार, जयकरन, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
