उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के समीप आगे चल रही स्कूटी के अचानक ब्रेक लेने से पीछे चल रहा है बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के नॉर्थईस्ट जनपद के रायगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जिला उद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र अनवर हुसैन जो मौजूद समय मे गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में निवास कर सूरज विल्डर कम्पनी के अधीन प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत साइड इंजीनियर है। आज वह किसी काम के शिलसिले से शहर आया था वापस जाते समय जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के समीप पहुंची। तभी आगे चल रहे स्कूटी सवार ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिससे पीछे चल रहा बाइक सवार इंजीनियर अनवर हुसैन स्कूटी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share