G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर सवार एक पल्लेदार की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक व एक पल्लेदार घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव निवासी शिव लाल का 28 वर्षीय पुत्र राम बाबू जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। वह गाजीपुर कस्बे से ट्रैक्टर पर सरिया लादकर जा रहा था। तभी कस्बे के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पल्लेदार राम बाबू की दबकर मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक व एक और साथी पल्लेदार घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब हादसे की खबर जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई श्याम बाबू ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share