G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कढिवा गाँव के समीप रोड़ किनारे खड़े ई-रिक्से से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार देवर भाभी दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप निवासी अवधेश का 30 वर्षीय पुत्र अमित अपने भाई सुरेंद्र की 26 वर्षीय पत्नी अर्पिता को बाइक पर सवार किसी काम से हुसैमगंज थाना क्षेत्र जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कढिवा गाँव के समीप पहुँची तभी रोड़ किनारे खड़े ई-रिक्से से टकरा गई। जिससे बाइक चालक अमित व उसकी भाभी अर्पिता दोनो घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलेट लाल बाबू ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share