उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में बीती रात में नींद उठी महिला छत से उतरते समय सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी सुभाष की 50 वर्षीय पत्नी राम दुलारी बीती रात घर की छत से उतर रही थी।

तभी नींद के झोंके में वह सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share