G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बभइचा गांव की मोड के समीप अचानक चार पहिया वाहन के सामने आई बकरी को बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन खंती में गिर गया। जिससे वाहन चालक व उसका बहनोई दोनो घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के रिठवा गांव निवासी जगत पाल का 35 वर्षीय पुत्र अमित चार पहिया वाहन पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के बभइचा गांव की मोड़ के समीप पहुंचा तभी अचानक वाहन के सामने बकरी आ गई।

उसको बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन खंती में गिर गया। जिससे वाहन पर सवार चालक अमित कुमार व थाना क्षेत्र के पुरगाँव निवासी उसका 40 वर्षीय बहनोई मोहन पुत्र राम धनी घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शुभम सिंह व पायलट अजय सिंह ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share