उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी राम करन का 28 वर्षीय पुत्र राम किशन बाइक पर सवार होकर किसी काम से खागा कस्बे गया था।

तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें राम किशन घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share