G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव में घूम रहे आवारा साँड ने बृद्ध पर हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी स्वर्गीय जयराम का 75 वर्षीय पुत्र राम विशाल गांव में किसी काम के लिए निकला था।

तभी घूम रहे आवारा साँड़ ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share