उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबू नगर जीटी रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार युवक रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी चंद्रशेखर का 23 वर्षीय पुत्र विकास बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के अबू नगर मोहल्ले में जीटी रोड पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक विकास घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share