G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया। जिससे दम्पति घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित करते हुए पत्नी का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी राम आशरे का 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपनी 30 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक पर सवार दंपति दोनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत पति को मृत घोषित करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर पत्नी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share