उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौरा के समीप अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार मामा भांजा दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरुआ हार गांव निवासी कल्लू का 26 वर्षीय पुत्र घनश्याम और सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊधन्नापुर गांव निवासी राम लखन का 22 वर्षीय पुत्र विनोद जो घनश्याम का भांजा है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से मलवा थाना क्षेत्र गए थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौरा के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मामा भांजा दोनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल भांजा विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share