उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में घर में लगे टीन शेड में उतरे बिजलीं के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी बिंदा प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र राज कुमार घर में लगे टीन शेड में उतरे बिजलीं के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share