G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के उमरा गांव के समीप बाईको की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुरमई गांव निवासी स्वर्गीय रफीक उल्ला का 60 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हफीज उल्ला बाईक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के उमरा गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें मोहम्मद हफीज उल्ला घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको धाता स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share