G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पहरवापुर गांव के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लाहौरी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु अपनी 45 वर्षीय मां गीता देवी को बाइक पर सवाल कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पहरवापुर गांव के संग पहुंची तभी ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार मां बेटा दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंव से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share