उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में घर की दूसरी मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गाँव निवासी धर्मेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी शशी देवी अपने घर की दूसरी मंजिल पर थी। तभी उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share