G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भीकमपुर मजरे एरायां मासायक गांव में युवक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भीकमपुर मजरे एरायां मासायक गांव निवासी शिव भवन के 33 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार मौर्य ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसके शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया की दो महा पूर्व मृतक की शादी हुई थी हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सुधा का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share