उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर ओवर ब्रिज के समीप डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी स्वर्गीय सवनी का 50 वर्षीय पुत्र बदलू उसका 30 वर्षीय पुत्र राजू और 27 वर्षीय राजू की पत्नी सुमन देवी तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर ओवर ब्रिज के समीप थी तभी डंपर ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार सभी घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शमर व पायलट सुरेश ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share