उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय सिंह गोपाल शर्मा का 46 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार किसी काम से फतेहपुर आया था। तभी रेलवे स्टेशन के समीप रनवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी जीआरपी को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक के पास मिली आईडी के आधार पर उसके परिजनों को हादशे की जानकारी देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share