उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव में दो सगे भाइयों का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में एक साथ चयन होने पर घर परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयीपुर विकास खंड के बरैची गांव में 24 वर्षीय चंद्र प्रकाश और 22 वर्षीय सूर्य प्रकाश पिता रामटहलू जो कि एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है। और माता शांति देवी ग्रहणी है दोनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में एक साथ चयन हुआ है। दोनों बेटों का चयन होने पर घर परिवार में जश्न का माहौल है। बड़ा भाई चंद्रप्रकाश और छोटा भाई सूर्य प्रकाश दोनों का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। और सबसे छोटा भाई शिव प्रकाश जो की डॉक्टरी की तैयारी कर रहा है। दो बहने हैं रंजना देवी, वंदना देवी पढ़ाई कर रही हैं। चंद्रप्रकाश और शिवप्रकाश दोनों ने हाई स्कूल और इंटर श्री राम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर से की है उसके बाद प्रयागराज में रहकर एक साथ कोचिंग की है और दोनों ने लिखित परीक्षा पास की। दोनों भाइयों का सिविल पुलिस में चयन हुआ है। दोनों भाइयों ने घर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। परिवार में तो जश्न का माहौल है ही, आसपास के इलाकों में भी इस कामयाबी की चर्चा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By