उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुरुवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी का 168 वां बलिदान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वाधान में अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्गो से होते हुए अवंती बाई चौराहा पहुंची, जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अवंती बाई के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। वीरांगना अवंती बाई के 168 में बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष राम लोधी की अगुवाई में परिसर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवा वस्त्र धारण किए महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रही। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने वीरांगना अवंती बाई लोधी जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने अमर शहीद अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उनके पद चिन्ह पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री उदयवीर लोधी ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक होती है। युवाओं के बिना कोई समाज कभी आगे नहीं बढ़ा है। वहीं उन्होंने लोधी समाज की एकता की भी आह्वान करते हुए कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा तब तक समाज को उसकी हक नहीं मिलने वाला। सपा विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, नगरपालिका पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्या, सपा नेता राजू लोधी व भाजपा नेता व पूर्व हस्वा ब्लाक अध्यक्ष अक्षय लोधी सहित तमाम वक्ताओं ने गोष्ठी में अपने अपने विचार व्यक्त किये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By