G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे के समीप सन्दिग्ध अवस्था में अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्वा निवानी गजराज के 55 वर्षीय पुत्र वीरेन ने गांव के समीप स्थित पेड़ से सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र विवेक ने पिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के बारे में कुछ नही बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share