G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी के समीप ससुराल जा रहा बाइक सवार रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी जोधी का 42 वर्षीय पुत्र राम कुमार की ससुराल खागा कोतवाली क्षेत्र के सेमरहटा गाँव मे है। वह बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जा रहा था जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गाँव के समीप पहुँची तभी रोड पार कर रहे कुत्ते से तककरा कर बाइक चालक राम कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share