उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता को शिज़र से प्रसव कराया गया तो शिशु मृत अवस्था मे पैदा हुआ परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से किया तो पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के रतीरामपुर मजरे मऊपारा गाँव निवासी गोरे लाल की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ प्रसूता को शिज़र से प्रसव हुआ तो शिशु मृत अवस्था मे था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से किया तो पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बाबा राम सजीवन ने बताया कि 19 मार्च को सीज़र से प्रसव हुआ था। जिसमें बच्चा मृत पैदा हुआ इससे पूर्व गांव निवासी पप्पू व उसकी बहन राधा और माँ तीनो ने मिलकर प्रसूता के साथ लात घुशो से मार पीट किया था जिसके चलते शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई थी इसी कारण प्रशव में शिशु मृत पैदा हुआ है। पुलिस से शिकायत किया तो पुलिस शिशु का पोस्टमार्टम करवा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share