उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र निवासी दंपति कानपुर में निवास कर वही पति नौकरी कर रहा था। पति ने सन्दिग्ध अवस्था मे ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चिहुलपुर गाँव निवासी अनिल कुमार का 30 वर्षीय पुत्र विकाश अपनी पत्नी सुनैना के संग कानपुर जनपद के पनकी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वही प्राइवेट नौकरी करता था। वही उसने सन्दिग्ध अवस्था मे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे के छोटे भाई शिवम पटेल ने बताया कि मृतक की शादी 15 अप्रैल 2024 में सुनैना के साथ हुई थी। लगभग 9 वर्षो से वही पति पत्नी कानपुर में रह कर हॉडाई कम्पनी में नौकरी करते थे। भाई ने कॉल कर आखरी बार बात करने की बात कही थी उसके बाद क्या हुआ इस बारे में मुझे कुछ नही मालूम। हादशे की खबर मिलने के बाद से माँ पूजा देवी का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share